सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में पढ़े-लिखे बेरोजगारों की संख्या ज्यादा

C

CG Khabar

14 दिस. 2025, 04:29 PM 3 मिनट में पढ़ें 4

बेरोजगार
बेरोजगार

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल 2024 की स्थिति में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या 11 लाख 39 हज़ार 656 है. इनमें से अनुसूचित जाति के 1 लाख 64 हज़ार 220 उम्मीदवार, अनुसूचित जनजाति के 3 लाख 11 हज़ार 177 उम्मीदवार, पिछड़ावर्ग के 1 लाख 87 हज़ार 804 उम्मीदवार, अनारक्षित वर्ग के 4 लाख 76 हज़ार 455 उम्मीदवार तथा 5 लाख 29 हज़ार 551 महिला उम्मीदवार हैं.


इनमें 5वीं पास 19,609 उम्मीदवार, 8वीं पास 34,162 उम्मीदवार, 10वीं पास 63,880 उम्मीदवार हैं.

विज्ञापन


इसे यदि और गहराई से देखा जाये तो 5वीं पास में अनुसूचित जाति के 2033, अनुसूचित जनजाति के 8680, पिछड़ावर्ग के 274 तथा अनारक्षित वर्ग के 8622 उम्मीदवार हैं. इसी तरह से 8वीं पास में अनुसूचित जाति के 4522, अनुसूचित जनजाति के 13257, पिछड़ावर्ग के 1494 तथा अनारक्षित वर्ग के 14889 उम्मीदवार हैं. और 10वीं पास के अनुसूचित जाति के 9415, अनुसूचित जनजाति के 22590, पिछड़ावर्ग के 8201 तथा अनारक्षित वर्ग के 23674 उम्मीदवार हैं.


उपरोक्त आंकड़ों से जाहिर है कि 5वीं पास की तुलना में 8वीं पास के 14,553 उम्मदीवार ज्यादा हैं उसी तरह से 10वीं पास में 8वीं पास की तुलना में 29,718 उम्मीदवार ज्यादा है. 


इससे निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि छत्तीसगढ़ में जितना ज्यादा पढ़े-लिखे युवा है उतने ज्यादा बेरोजगार हैं. शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है. वह भी पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या, यदि गैर-पंजीकृत की संख्या को शामिल किया जाये तो आँकड़ा क्या होगा इसका अँदाज लगाया जा सकता है.


छत्तीसगढ़ में पंजीकृत बेरोजगारों में 12वीं पास 4,80,049 उम्मीदवार, स्नातक पास 2,61,412 उम्मीदवार तथा स्नाकोत्तर 1,56,998 उम्मदीवार हैं. इन आंकड़ों से जाहिर होता है कि छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा स्नातक तक पढ़े बेगोजगार हैं उसके बाद स्नाकोत्तर बेरोजगार हैं.


12वीं पास में अनुसूचित जाति के 68471, अनुसूचित जाति के 143683, पिछड़ावर्ग के 58200 तथा अनारक्षित वर्ग के 209695 उम्मीदवार हैं. स्नातक पास के अनुसूचित जाति के 38594, अनुसूचित जाति के 61109, पिछड़ावर्ग के 59044 तथा अनारक्षित वर्ग के 102664 उम्मीदवार हैं. स्नाकोत्तर पास में अनुसूचित जाति के 23238, अनुसूचित जाति के 30647, पिछड़ावर्ग के 40840 तथा अनारक्षित वर्ग के 62272 उम्मीदवार हैं. 


अब देखते हैं कि तकनीकी व व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कितने पंजीकृत बेरोजगार है? सरकारी आंकड़ों के ही अनुसार तकनीकी व व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कितने पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या है 3,54,811. यह संख्या स्नातक बेरोजगारों की संख्या 2,61,412 तथा स्नाकोत्तर बेगोजगारों की संख्या 1,56,998 से काफी ज्यादा है.


हालांकि, 12वीं पास बेरोजगारों की संख्या सबसे ज्यादा है, वह है 4,80,049 है.


इसके बावजूद, सरकारी आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता है कि छत्तीसगढ़ में जितने ज्यादा पढ़े, उतने ज्यादा बेरोजगार हैं. इसी से जुड़ा लाख टके का सवाल है कि इन्हें रोजगार देने के लिये सरकार के पास क्या योजनाय़ें हैं? वह, सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है तथा उसका खुलासा होना बाकी है.


(Symbolic Photo)

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP