रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ NEET PG काउंसलिंग: राउंड 2 में 805 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

C

CG Khabar

06 जन. 2026, 11:58 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

छत्तीसगढ़ NEET PG काउंसलिंग
छत्तीसगढ़ NEET PG काउंसलिंग

रायपुर । संवाददाता: आयुक्त चिकित्सा शिक्षा (CME), छत्तीसगढ़ ने NEET PG 2025 राउंड 2 काउंसलिंग के लिए मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट cgdme.in पर जारी कर दी है. इस सूची में कुल 805 उम्मीदवारों को स्थान मिला है, जिनमें 382 पुरुष और 423 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं. 


मेरिट लिस्ट के अनुसार, MD और MS पाठ्यक्रमों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों में 19 निजी कोटे से, 284 सरकारी और निजी दोनों कोटे से, जबकि 10 उम्मीदवार NRI कोटे के अंतर्गत शामिल हैं.

विज्ञापन


चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 4 जनवरी, 2026 को समाप्त हो चुकी है, जिसके बाद अब विभाग जल्द ही सीट आवंटन सूची (Seat Allotment List) जारी करेगा. 


मेरिट सूची में उम्मीदवारों के नाम, नीट रैंक, स्कोर, राज्य रैंक और श्रेणी जैसी विस्तृत जानकारी दी गई है. 


काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आगे की आवंटन प्रक्रिया और अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल देखते रहें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP