शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: नारायणपुर में 'मिसफायर' से DRG जवान की मौत

C

CG Khabar

21 दिस. 2025, 01:05 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

जवान मृत
जवान मृत

नारायणपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. एंटी-नक्सल 'एरिया डोमिनेशन' ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा कर कैंप वापस लौटे डीआरजी कांस्टेबल बलदेव सिंह हुर्रा की एक्सीडेंटल फायरिंग में मौत हो गई.


मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी की टीम 20 दिसंबर को अभियान पर निकली थी. मिशन पूरा कर 21 दिसंबर की सुबह जब टीम कादेनेर कैंप पहुंची और जवान वाहन में सवार होने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक हथियार से गोली चल गई. 


गोली कांस्टेबल बलदेव सिंह के सिर के पास लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत धौड़ाई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


पुलिस विभाग ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. अधिकारियों के मुताबिक, मामले की आंतरिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं ताकि फायरिंग की सटीक वजहों का पता लगाया जा सके. 


मृत जवान के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है. वरिष्ठ अधिकारियों ने इस घटना को एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण क्षति बताया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP