शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में Life Expectancy देश में सबसे कम

C

CG Khabar

07 सित. 2025, 06:50 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

Life Expectancy
Life Expectancy

नई दिल्ली । डेस्क: छत्तीसगढ़ में जीवन प्रत्याशा या Life Expectancy सबसे कम दर्ज की गई है. इसका अर्थ यह है कि छत्तीसगढ़ के लोगों का जीवनकाल देश में सबसे कम है. छत्तीसगढ़ में पुरुष (62.4 वर्ष) और महिलाए (67.1 वर्ष) वर्ष औसतन जीवन जीते हैं. 


गौरतलब है कि देश में महिलाओं की औसत आयु पुरुषों से लगभग चार साल अधिक है और अब भारत की औसत जीवन प्रत्याशा 70.3 वर्ष हो गई है. यह पचास साल पहले की तुलना में 20 वर्ष से भी ज्यादा की बढ़ोतरी है.


नवीनतम सैंपल रजिस्ट्रेशन सर्वे (SRS) रिपोर्ट के अनुसार, केरल में जीवन प्रत्याशा सबसे अधिक 75.1 वर्ष दर्ज की गई है. दक्षिणी राज्यों में कुल मिलाकर स्थिति बेहतर है, हालांकि इनमें कर्नाटक की औसत जीवन प्रत्याशा 70 वर्ष के साथ सबसे कम है. आंध्र प्रदेश (70.7), तेलंगाना (70.8) और तमिलनाडु (73.4) क्रमशः इसके बाद आते हैं.


रिपोर्ट में कहा गया है कि पुरुष औसतन 68.5 वर्ष जीते हैं, जबकि महिलाएं 72.5 वर्ष. यानी महिलाएं देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में, ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में, पुरुषों से अधिक आयु तक जीती हैं.


राज्यवार आंकड़ों में जम्मू-कश्मीर में पुरुषों की जीवन प्रत्याशा सबसे अधिक 73.4 वर्ष है, जबकि महिलाओं में केरल सबसे आगे है-78.4 वर्ष के साथ.  


इसी बीच एक अन्य SRS रिपोर्ट बताती है कि भारत में होने वाली मौतों में लगभग 57% गैर-संचारी रोगों (NCDs) के कारण होती हैं. 


इनमें हृदय संबंधी बीमारियां सबसे बड़ी वजह हैं, जो कुल मौतों का 31% हैं, जबकि श्वसन संक्रमण (9.3%) और कैंसर (6.4%) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP