रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोरिया: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सब-इंस्पेक्टर और ASI

C

CG Khabar

26 फ़र. 2026, 02:15 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

ACB-EOW
ACB-EOW

मनेन्द्रगढ़ । डेस्क: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दो पुलिस अधिकारियों को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने यह कार्रवाई एक शिकायतकर्ता की सूचना पर जाल बिछाकर की, जिसमें सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया.


पूरा मामला एक निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे से जुड़ा है. शिकायतकर्ता सत्येंद्र कुमार प्रजापति के घर पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक गड्ढे में डूबने से मजदूर के बच्चे की मौत हो गई थी. 

विज्ञापन


इस मामले की जांच के दौरान सहायक उप-निरीक्षक (ASI) गुरु प्रसाद यादव ने कानूनी कार्रवाई को कमजोर करने के बदले में 50,000 रुपये की मांग की थी. बाद में सौदा 25,000 रुपये में तय हुआ. 


शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी ACB को दी, जिसके बाद 24 फरवरी को जाल बिछाकर सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ को रिश्वत की रकम लेते हुए दबोच लिया गया. इस भ्रष्टाचार में संलिप्तता पाए जाने पर ASI गुरु प्रसाद यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP