शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

कांकेर विशेष NIA अदालत ने माओवादी नेता को वारंट जारी किया

C

CG Khabar

08 अग. 2025, 06:22 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

वारंट
वारंट

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कांकेर में विशेष एनआईए अदालत ने तिबंधित सीपीआई (माओवादी) केंद्रीय समिति के सदस्य मल्ला राजी रेड्डी उर्फ मीसाला सत्तेन्ना के खिलाफ एक वारंट जारी किया है. रेड्डी तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले के मंथानी मंडल के शास्त्रुलापल्ली गांव के मूल निवासी हैं. 


यह वारंट छत्तीसगढ़ में उनके और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज एक मामले के संबंध में जारी किया गया है.

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, कांकेर की पुलिस टीम ने बुधवार को इस शीर्ष माओवादी नेता के पैतृक गांव में उनके पैतृक घर के प्रवेश द्वार पर वारंट की एक प्रति चस्पा की.


उन्हें मामले के संबंध में 11 सितंबर, 2025 को कांकेर की अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है.


मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191 (2) और अन्य विभिन्न धाराओं के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.


सूत्रों ने बताया कि यह वरिष्ठ माओवादी नेता चार दशकों से अधिक समय से भूमिगत है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP