बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिलों में पिछले छह महीनों में 19 लोगों की जान लेने वाले कबरा हाथी को आखिरकार वन विभाग ने रामगढ़ में बेहोश कर लिया. दो कुमकी हाथियों की मदद से चले इस अभियान के सफल होने के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है.

C

CG Khabar

18 नव. 2026, 07:25 PM 2 मिनट में पढ़ें 62

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

सूरजपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिलों में पिछले 6 महीने से आतंक का पर्याय बने और 19 लोगों की जान लेने वाले अकेले हाथी कबरा को आखिरकार वन विभाग की टीम ने बेहोश कर काबू में कर लिया है. बुधवार को रामगढ़ पहाड़ी के नीचे 2 कुमकी हाथियों, दुर्योधन और तीरथ की मदद से इस चुनौतीपूर्ण अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया. सीसीएफ वाइल्ड लाइफ प्रणय मिश्रा ने कबरा हाथी को बेहोश किए जाने की आधिकारिक पुष्टि की है. इस बड़ी सफलता के बाद वन विभाग के अमले और क्षेत्र के दहशतजदा ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.

अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग की टीम कुमकी हाथियों दुर्योधन और तीरथ के साथ मौके पर पहुंची थी. एक वन्यजीव चिकित्सक ने कुमकी हाथी पर सवार होकर कबरा के बेहद करीब जाकर बेहोश करने वाली बंदूक से सटीक डार्ट दागा, जिससे वह बेहोश हो गया. 

बेहोश होते ही टीम ने कबरा को सुरक्षित तरीके से बांध दिया. इस दौरान मौके पर मौजूद झुंड के अन्य हाथियों को दूर रखने का भी प्रयास किया गया, ताकि कबरा को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके. अब उसे रेडियो कॉलर पहनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसके बाद उसे बचाव केंद्र भेजने की तैयारी चल रही है.

दरअसल, कबरा हाथी को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम पिछले 5 दिनों से लगातार मशक्कत कर रही थी. यह हाथी चार दिनों से 17 हाथियों के एक झुंड के साथ विचरण कर रहा था, जिसके कारण उसे झुंड से अलग कर बेहोश करना विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था. 

टीम हाथियों के इस झुंड की हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही थी. इससे पहले सोमवार को भी कुमकी हाथियों की मदद से उसे बेहोश करने की कोशिश की गई थी, लेकिन बंदूक से निशाना चूक जाने के कारण वह प्रयास विफल रहा था. मंगलवार की रात यह झुंड सरमा-चकेरी और तेंदूटिकरा के जंगलों में डेरा डाले हुए था, जो बुधवार सुबह रामगढ़ पहाड़ी के नीचे पहुंचा, जहां वन विभाग को यह निर्णायक कामयाबी मिली.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

2 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

2 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

3 घंटे पहले

Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

13 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

13 घंटे पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP