जशपुर: बगीचा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने तुरंत आरोपी को दबोचा
जशपुर । डेस्क: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में बीती रात एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने मासूम बच्ची को लुभा-लाकर किसी बहाने सुनसान स्थान पर ले गया और वहां उसके साथ अभद्र व्यवहार किया.
घटना की सूचना मिलते ही बगीचा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने इस मामले की गहन जांच के लिए उच्च स्तरीय टीम गठित की है ताकि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके. पीड़िता को आवश्यक चिकित्सा जांच और सहायता प्रदान की जा रही है.