शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

जांजगीर-चांपा: भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

C

CG Khabar

07 अप्रै. 2026, 03:41 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

जांजगीर-चांपा । डेस्क: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. बलौदा थाना अंतर्गत बुचीहरदी गांव के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो और वैगनआर कार के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में कार सवार पिता और पुत्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. 


इस भीषण भिड़ंत में कार में सवार महिला और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमोरा निवासी रूपेश निर्मलकर अपने बेटे राहुल, पत्नी भगवती और भांजे के साथ सराईश्रृंगार डोंगरी गांव में एक वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे. 


इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो, जिसमें कोरबा के लगभग नौ लोग सवार थे, ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी. 


चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैगनआर कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई, जिससे रूपेश और राहुल की तत्काल मृत्यु हो गई. 


बोलेरो में सवार यात्रियों को भी आंशिक चोटें आई हैं, जिनका इलाज कोरबा में किया जा रहा है. स्थानीय पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP