रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ देश का ऑक्सीजोन- वनमंत्री केदार कश्यप

C

CG Khabar

28 अग. 2025, 05:35 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

केदार कश्यप
केदार कश्यप

रायपुर । संवाददाता: वनमंत्री केदार कश्यप ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ देश का अक्सीजोन है. यह प्रकृति का आशीर्वाद है कि हमारा राज्य वनों से भरपूर है. उन्होंने कहा कि वनों से आच्छादित बस्तर क्षेत्र में जन्म लेने का अवसर मिला. वनों को हमारे पूर्वजों ने सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर के रूप संरक्षित किया है.


ये बातें वन मंत्री केदार कश्यप ने गुरुवार बस्तर जिले के आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जामावाडा में आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में कही.  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वनोपज यहां जीविकोपार्जन का साधन है. इसलिए वनों का संरक्षण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है. साथ ही आगामी पीढ़ी को भी इसके महत्व से भली-भांति अवगत कराना है.


वनमंत्री कश्यप ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि पूरे प्रदेश में वनाच्छादन में वृद्धि के मामले में हमारा राज्य देश में प्रथम स्थान पर है. भारत सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक 68000 हेक्टेयर में वनाच्छादन में वृद्धि हुई है.


इस अवसर पर वनमंत्री केदार कश्यप ने किसान वृक्ष मित्र योजना के वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के 1483 हितग्राहियों का 92 लाख रूपए की राशि का चेक वितरित किया.   


कार्यक्रम में विधायक किरण सिंह देव ने भी अपने सम्बोधन में वनों के महत्व को विस्तार से बताया. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP