शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: आयकर विभाग की बिलासपुर और जांजगीर में दबिश

C

CG Khabar

12 फ़र. 2026, 01:32 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

Income Tax
Income Tax

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के प्रमुख कोयला व्यापारियों के खिलाफ आयकर विभाग ने गुरुवार को एक बड़ी घेराबंदी की. विभाग की अलग-अलग टीमों ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा में एक साथ छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया.


आयकर विभाग की टीम 'एसआईआर सर्वे' के स्टिकर लगी गाड़ियों से बिासपुर के कारोबारी प्रवीण झा के आवास और कार्यालयों पर पहुंची. फील ग्रुप के ठिकानों पर दस्तावेजों और डिजिटल लेन-देन के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है.


उधर, चांपा-बिर्रा मार्ग पर स्थित अंशुमान मुरारका के दफ्तर में भी विभाग ने दस्तक दी. यहाँ सुबह से ही खातों और वित्तीय निवेशों की पड़ताल जारी है.


सूत्रों के अनुसार, यह पूरी कवायद कर चोरी (Tax Evasion) और वित्तीय अनियमितताओं के इनपुट मिलने के बाद की गई है. कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और फिलहाल किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है.


विभाग का लक्ष्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और अघोषित संपत्ति का पता लगाना है. हालांकि, आयकर विभाग ने अभी तक इस जब्ती या कार्रवाई के परिणामों पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP