शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल

C

CG Khabar

18 अग. 2026, 02:50 PM 3 मिनट में पढ़ें 1

सोनमणि बोरा
सोनमणि बोरा

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल हुये हैं जिसके तहत मुंगेली, कवर्धा, कांकेर, गरियाबंद तथा सक्ती समेत कई जिलों के कलेक्टर बदल दिये गये हैं. प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पद पर पदस्थ किया है उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसी के साथ सुश्री आर संगीता को सचिव, मंत्रालय पदस्थ किया गया है.


भुवनेश यादव, सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग को सचिव, आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, कलेक्टर, कांकेर को संचालक नगरीय प्रशासन विभाग में पदस्थ कर दिया गया है.


भोसकर विलास संदिपान, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी को प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. सुश्री इफ्फत आरा को प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. वे केवल विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग रहेंगी.


रिमिजियुस एक्का, संचालक, नगरीय प्रशासन विभाग को विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के पद पर पदस्थ करते हुये मिशन संचालक, जल-जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रधार सौंपा गया है.मो. कैसर अब्दुलहक केवल सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग रहेंगे.


जगदीश सोनकर विशेष सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में पदस्थ कर दिया गया है. रणबीर शर्मा को कलेक्टर गरियाबंद के पद पर पदस्थ किया गया है.


कुंदन कुमार, कलेक्टर मुंगेली को कांकेर जिले का कलेक्टर बना दिया गया है. अमृत विकास तोपनो कलेक्टर सक्ती को कलेक्टर मुंगेली के पद पर पदस्थ कर दिया गया है. श्रीमती जयश्री जैन, संयुक्त सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को कलेक्टर सक्ती का पद दिया गया है.


श्रीमती तुलिका प्रजापति, कलेक्टर मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी से कबीरधाम जिले का कलेक्टर बना दिया गया है. भगवान सिंह उइके, कलेक्टर गरियाबंद को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ कर दिया गया है.


श्रीमती हिना अनिमेष नेताम प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. गोपाल वर्मा कलेक्टर कबीरधाम को संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है. गजेन्द्र सिंह ठाकुर को संचालक, समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.


सुश्री तनुजा सलाम को कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का कलेक्टर बना दिया गया है. सुश्री रोमा श्रीवास्तव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सरगुजा जिला पंचायत का पद दिया गया है. सुश्री आकांशा शिक्षा खलको को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग में पदस्थ करते हुये संचालक, खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.


सुश्री लीना कोसम, परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा को दुर्ग नगर निगम का आयुक्त बना दिया गया है. सौमिल चौबे, उप सचिव कृषि विभाग को प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल के पद पर पदस्थ कर दिया गया है.


बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई अपर कलेक्टर नारायणपुर को अपर कलेक्टर बिलासपुर बना दिया गया है. विवेक आचार्य, प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल को उनके पैतृक वन विभाग में भेज दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP