छत्तीसगढ़ में फिर सस्ती होगी बिजली
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिये अच्छी खबर है. सरकार ने दावा किया है कि इस महीने उनके बिजली बिल में कमी आएगी, क्योंकि ईंधन और fuel and power purchase adjustment surcharge में लगातार दूसरे महीने कटौती की गई है.
जून में खपत की गई बिजली के लिये उपभोक्ताओं को उनके ऊर्जा शुल्क पर 1.44% की छूट मिलेगी, जिसका असर अगस्त में आने वाले जुलाई के बिल में दिखेगा.
केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के निर्देशानुसार, पहले लागू होने वाले वैरिएबल कॉस्ट एडजस्टमेंट (VCA) को fuel and power purchase adjustment surcharge से बदल दिया गया है. जहां VCA की गणना हर दो महीने में होती थी, वहीं अब fuel and power purchase adjustment surcharge का निर्धारण बिजली कंपनी हर महीने अपनी खरीद लागत के आधार पर करती है.
छत्तीसगढ़ राज्य बिजली वितरण कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले महीने बिजली खरीद की लागत में कमी आई है.
इसके परिणामस्वरूप, जून में खपत की गई बिजली के लिये fuel and power purchase adjustment surcharge में 1.44% की कमी की गई है, जो जुलाई के बिल में दिखाई देगी.
वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने बताया कि यह छूट स्वतः ही बिल में लागू हो जायेगी.
पिछले महीने FPPAS में 0.12% की कटौती की गई थी, और इस बार भी यह कमी बिजली कंपनी के बेहतर प्रबंधन और संयंत्रों से बढ़ी हुई उत्पादन क्षमता का परिणाम है.