शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

होली से पहले खाते में आएंगे धान के अंतर की राशि

C

CG Khabar

11 फ़र. 2026, 01:19 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

सीएम साय
सीएम साय

रायपुर । संवाददाता: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल के मान से अंतर की बकाया राशि का भुगतान होली के त्यौहार से पहले एकमुश्त कर दिया जाएगा.


इस साल राज्य सरकार 'कृषक उन्नति योजना' के तहत लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजेगी. इस फैसले से प्रदेश के 25 लाख 24 हजार से ज्यादा किसान लाभान्वित होंगे, जिनसे सरकार ने इस सीजन में रिकॉर्ड 141 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की है. 


छत्तीसगढ़ सरकार फिलहाल देश में सबसे ज्यादा कीमत पर धान खरीद रही है, जहाँ किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान लिया जा रहा है. पिछले दो सालों में सरकार किसानों को 25 हजार करोड़ रुपये दे चुकी है और इस नई किस्त के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 35 हजार करोड़ रुपये हो जाएगा. 


इसके अलावा बैठक में फरवरी-मार्च 2026 में होने वाले विधानसभा सत्र के लिए राज्यपाल के अभिभाषण और बजट अनुमान वर्ष 2026-27 के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP