शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: दीप्ति गौते बनीं CGPSC की नई परीक्षा नियंत्रक

C

CG Khabar

28 अग. 2026, 01:07 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से छह वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल किया है. इस फेरबदल के तहत प्रशासनिक और मैदानी स्तर पर व्यापक बदलाव देखने को मिला है. 


नई व्यवस्था में नारायणपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार अग्रवाल को अब अंबिकापुर नगर निगम के आयुक्त की कमान सौंपी गई है. वहीं, कोंडागांव में पदस्थ अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर को स्थानांतरित करते हुए नारायणपुर जिला पंचायत का नया सीईओ नियुक्त किया गया है.


प्रशासनिक पुनर्गठन की इस कड़ी में मंत्रालय स्तर पर भी अधिकारियों की भूमिकाएं तय की गई हैं. बेमेतरा के अपर कलेक्टर गुड्डू लाल जगत को स्थानांतरित कर सामान्य प्रशासन के अधीन श्रम विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही अंबिकापुर नगर निगम आयुक्त के पद पर कार्यरत देवनारायण कश्यप का स्थानांतरण नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में उप सचिव के पद पर किया गया है.


इस पूरे प्रशासनिक प्रशासनिक फेरबदल का एक प्रमुख आकर्षण छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में किया गया बदलाव है. बलौदाबाजार-भाटापारा की अपर कलेक्टर दीप्ति गौते को CGPSC के नए परीक्षा नियंत्रक की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. 


इससे पहले इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव ऋतु वर्मा को इस दायित्व से मुक्त कर दिया गया है. ऋतु वर्मा अब पूर्ण रूप से उप सचिव के रूप में अपनी सेवाएं देती रहेंगी. राज्य सरकार को उम्मीद है कि इन नई तैनातियों से विभिन्न विभागों और भर्ती प्रक्रियाओं के निष्पादन में अधिक गतिशीलता और प्रशासनिक दक्षता आएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP