शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: अवैध जमीन कब्जे के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

C

CG Khabar

23 जून 2026, 12:56 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

भूपेश बघेल
भूपेश बघेल

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के नेतृत्व में सोमवार को ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिल्दा नेवरा पुलिस थाने के सामने एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान एल्दा-देवरी और घुलघुल क्षेत्र में अवैध जमीन कब्जे, फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और थाने के बाहर धरना दिया गया.


प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय प्रशासन और राजस्व अधिकारियों पर अपराधियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया. 


कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि कुछ रसूखदार लोग फर्जी एनओसी तैयार कर किसानों की जमीनों को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. 


इसके साथ ही, भूपेश बघेल ने देवरी-घुलघुल-एल्दा क्षेत्र में प्रस्तावित स्पंज आयरन प्लांट का भी कड़ा विरोध किया.


धरने पर अड़े पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने पुलिस अधिकारियों से दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की जाती, तब तक वे मौके से नहीं हटेंगे. उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए संकल्प जताया कि कांग्रेस किसानों के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ाई लड़ेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP