रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: इलेक्ट्रॉनिक्स हब के लिये केंद्र ने जारी किए 22.50 Cr

C

CG Khabar

21 दिस. 2025, 03:26 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

सेमीकंडक्टर उद्योग
सेमीकंडक्टर उद्योग

रायपुर । डेस्क: छत्तीसगढ़ की नई राजधानी नवा रायपुर को इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में एक नई पहचान मिलने जा रही है. केंद्र सरकार ने नवा रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) योजना के तहत कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) की स्थापना के लिए 22.50 करोड़ रुपये की पहली किस्त मंजूर कर दी है. 


राष्ट्रपति की अनुमति के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी यह राशि सीधे तौर पर नवा रायपुर के सेक्टर-22 में विकसित होने वाले इस प्रोजेक्ट को गति प्रदान करेगी.

विज्ञापन


नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRANVP) द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे इस प्रोजेक्ट को सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) की जांच और प्रोजेक्ट रिव्यू कमेटी की सिफारिश के बाद वित्तीय हरी झंडी मिली है. 


इस कॉमन फैसिलिटी सेंटर के माध्यम से उद्योगों को उन्नत मशीनरी, टेस्टिंग सुविधाएं और तकनीकी सहायता एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी, जिससे विशेष रूप से लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSMEs) को कम लागत में उच्च स्तरीय बुनियादी ढांचा मिल सकेगा. 


अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से न केवल छत्तीसगढ़ में बड़े औद्योगिक निवेश का रास्ता साफ होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर भी पैदा होंगे. 


केंद्र ने स्पष्ट किया है कि इस अनुदान का उपयोग पूरी तरह पारदर्शिता के साथ किया जाएगा और इसकी ऑडिटिंग कैग (CAG) द्वारा की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP