शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

70 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम हत्या, 2 गिरफ्तार

C

CG Khabar

20 जून 2025, 12:48 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

कुल्हाड़ी से हत्या
कुल्हाड़ी से हत्या

बिलासपुर । संवाददाता: बिलासपुर के एक गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई है. बिलासपुर के हिर्री थाना क्षेत्र के अटर्रा गांव में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की गाली-गलौज रोकने पर निर्मम हत्या कर दी गई. घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.


प्यारेलाल निषाद ने गांव के मंदिर के पास रामलाल बघेल और जीवन बघेल को गाली-गलौज करने से रोका, जिसके बाद विवाद बढ़ गया.


आरोपियों ने लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मारपीट में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं.


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. 2 घायलों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जारी जांच में अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP