सुकमा: मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए
सुकमा: मुठभेड़ में 3 नक्सली ढ़ेर
सुकमा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ में अभी तक 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. रुक-रुक कर फायरिंग अभी भी जारी है.
सुकमा जिले के भेज्जी-चिंतागुफा के जंगलों में डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है.
बताया जा रहा है कि डीआरजी की टीम सर्चिंग में निकली थी उसी समय नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. डीआरजी के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की.
सुरक्षाबल इलाकों को घेरे हुये है ताकि नक्सली निकलने न पाये. सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ऑपरेशन की मानिटरिंग कर रहें हैं.
अतिरिक्त सुरक्षा बल को मौके की ओर रवाना कर दिया गया है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मारे गए माओवादियों की पहचान निम्नलिखित रूप से की गई है:
माडवी देवा: यह जन मिलिशिया कमांडर था, जो स्नाइपर चलाने में विशेषज्ञ था और क्षेत्र समिति का सदस्य भी था.
पोडियम गांगी: यह सांस्कृतिक एवं संचार (CNM) कमांडर था.
सोदी गांगी: यह क्षेत्र समिति का सदस्य होने के साथ-साथ किस्टाराम क्षेत्र का प्रभारी सचिव भी था.
यह सफलता सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, खासकर माडवी देवा जैसे स्नाइपर विशेषज्ञ का मारा जाना नक्सली ऑपरेशन पर महत्वपूर्ण असर डाल सकता है.