शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

बस्तर का अविनाश तिवारी जापानी कंपनी में डायरेक्टर

C

CG Khabar

24 अग. 2025, 08:28 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

अविनाश तिवारी
अविनाश तिवारी

रायपुर । संवाददाता: जापान के दौरे पर गए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वहां बस्तर के एक होनहार युवा से मुलाकात की. छत्तीसगढ़ के बस्तर का अविनाश तिवारी जापान में एक कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर का सदस्य है. उल्लेखनीय है कि अविनाश तिवारी, जो मूलतः बस्तर जिले के तोकापाल क्षेत्र के निवासी हैं और नवोदय विद्यालय, बारसूर (दंतेवाड़ा) के पूर्व छात्र रहे हैं, आज जापान की प्रतिष्ठित कंपनी में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं. उनके पिता डॉ. सुरेश तिवारी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं.


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो में BOYES & MOORES INTERNATIONAL COMPANY जापान के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर एवं बस्तर के गौरवअविनाश तिवारी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की. 


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश और उद्योग स्थापना की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई, जिसमें मुख्यमंत्री साय ने राज्य सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों, औद्योगिक आधारभूत ढांचे और निवेशकों को मिलने वाले सहयोग की जानकारी दी.


मुख्यमंत्री साय ने भरोसा जताया कि अविनाश तिवारी जैसे युवा, जो बस्तर की धरती से निकलकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं, की सहभागिता से प्रदेश में उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह गर्व की बात है कि बस्तर की धरती से निकलकर वैश्विक मंच पर पहचान बनाने वाले प्रतिभाशाली युवा अब छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान दे रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP