शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

बालोद में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 दोस्तों की मौत

भीषण हादसा: बालोद में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 दोस्तों की मौत

C

CG Khabar

14 फ़र. 2026, 02:42 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

बाइक एक्सीडेंट
बाइक एक्सीडेंट

बालोद । डेस्क: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई. यह दुर्घटना शुक्रवार की रात जमही टोल प्लाजा के पास घटित हुई, जब एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. 


मृतकों की पहचान विनोद हल्बा, प्रशांत हल्बा और हरीश हल्बा के रूप में हुई है, जो गुजरा गांव के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि तीनों युवक कुसुमकसा से अपने गांव लौट रहे थे, तभी रात करीब 9 बजे वे इस हादसे का शिकार हो गए.


घटना की जानकारी मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह भिजवाया. पुलिस के मुताबिक, अंधेरे में सड़क पर खड़े ट्रक की वजह से यह हादसा हुआ और तीनों युवकों के सिर पर घातक चोटें आई थीं. 


फिलहाल पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है. शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP