शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

बालोद में पिकअप पलटी, दो महिलाओं की मौत और कई घायल

C

CG Khabar

23 मार्च 2026, 01:33 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

बालोद । डेस्क: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार देर रात मंगचुवा थाना क्षेत्र के भवरमरा के पास ग्रामीणों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. इस भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार कई अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. 


मिली जानकारी के अनुसार, सभी ग्रामीण एक नवजात शिशु के नामकरण संस्कार के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे. अंधेरी रात और संकरी ग्रामीण सड़क पर क्षमता से अधिक सवारियां होने के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे पिकअप सड़क पर ही पलट गई.

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. 


पुलिस ने दोनों मृत महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


शुरुआती जांच में हादसे का कारण वाहन की तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग को माना जा रहा है. 


पुलिस अब भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा रही है.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP