शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: सर्वाधिक वर्षा जशपुर में 217.1 मि.मी.

C

CG Khabar

24 जून 2025, 10:37 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

औसत वर्षा
औसत वर्षा

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 75.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है. राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक जशपुर जिले में सर्वाधिक 217.1 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है. बेमेतरा जिले में सबसे कम 22.9 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है.


राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 79.8 मि.मी., सूरजपुर में 99.1 मि.मी., बलरामपुर में 216.7 मि.मी., कोरिया में 136.1 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 66.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है. रायपुर जिले में 43.5 मि.मी. बलौदाबाजार में 64.7 मि.मी., गरियाबंद में 68.7 मि.मी., महासमुंद में 61.1 मि.मी. और धमतरी में 37.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है. 


वहीं बिलासपुर में 40.5 मि.मी., मुंगेली में 34.6 मि.मी., रायगढ़ में 119.6 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 56.7 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 64.6 मि.मी., सक्ती में 49.8 मि.मी. कोरबा में 72.2 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 76.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है. 


दुर्ग जिले में 43.5 मि.मी., कबीरधाम में 48.5 मि.मी., राजनांदगांव में 27.4 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 47.3 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 48.7 मि.मी., बालोद में 49.1 मि.मी. और बस्तर जिले में 95.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है.


कोंडागांव में 67.4 मि.मी., कांकेर में 64.4 मि.मी., नारायणपुर में 44.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 129.8 मि.मी., सुकमा में 45.1 मि.मी. और बीजापुर में 144.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP