शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: धान खरीदी में तोड़े सभी रिकॉर्ड

C

CG Khabar

13 मार्च 2026, 01:55 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

धान
धान

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ ने देश के कृषि क्षेत्र में एक नए पावरहाउस के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर ली है. राज्य ने पिछले तीन खरीफ सीजन के दौरान लगभग 437 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी कर देश में किसान कल्याण का एक नया मानक स्थापित किया है. 


खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने विधानसभा में जानकारी दी कि राज्य के 'साय मॉडल' के तहत किसानों को न केवल देश में सबसे अधिक दाम मिल रहे हैं, बल्कि भुगतान की प्रक्रिया भी पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल हो गई है.


ताजा आंकड़ों के अनुसार, खरीफ सीजन 2025-26 में 25.24 लाख से अधिक किसानों से 142 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई, जिससे पिछले तीन वर्षों का कुल भुगतान ₹1.40 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है. 


सरकार ने बिचौलियों को खत्म करने के लिए डिजिटल निगरानी और जीरो-करप्शन पॉलिसी को कड़ाई से लागू किया है. 


इसके साथ ही, 'कृषक उन्नति योजना' के जरिए ₹10,000 करोड़ के बजट के साथ दलहन, तिलहन और मिलेट्स जैसी फसलों के विविधीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है. 


सरकार ने होली और दीपावली जैसे त्योहारों से पहले ही एमएसपी और इनपुट सब्सिडी की राशि सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरित कर दी है, जिससे छत्तीसगढ़ आज आधुनिक और लाभकारी खेती के मामले में पूरे देश के लिए एक उदाहरण बन गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP