रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कनाडा: बुजुर्ग सिख से नस्लीय बदसलूकी, हमलावर युवक गिरफ्तार

C

CG Khabar

27 अप्रै. 2026, 09:29 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

सिख
सिख

वुडस्टॉक । डेस्क: कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है. वुडस्टॉक पुलिस के अनुसार, यह घटना 22 अप्रैल को उस समय हुई जब पीड़ित फुटपाथ पर टहल रहे थे. पुलिस ने इसे "नफरत से प्रेरित हमला" (हेट-मोटिवेटेड असॉल्ट) करार देते हुए जांच शुरू कर दी है.


पुलिस बयान के मुताबिक, एक युवक ने बिना किसी उकसावे के बुजुर्ग के साथ धक्का-मुक्की की और उनकी जातीयता को निशाना बनाते हुए उन पर नस्लीय टिप्पणियां और गालियां दीं. 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी को यह चिल्लाते हुए सुना जा सकता है कि, "तुम यहाँ के नहीं हो, मेरे देश से बाहर निकल जाओ." हालांकि, इस हमले में बुजुर्ग को कोई गंभीर शारीरिक चोट नहीं आई है.


घटना के बाद आरोपी युवक पास के एक स्कूल की बाड़ कूदकर फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 


वुडस्टॉक पुलिस ने स्पष्ट किया कि समुदाय में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है और वे नफरत फैलाने वाले अपराधियों को जवाबदेह ठहराने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 


वहीं, वर्ल्ड सिख ऑर्गनाइजेशन (WSO) ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया है. WSO ने कहा कि ऐसी घटनाएं एक व्यापक पैटर्न का हिस्सा हैं, जिनसे निपटने के लिए व्यवस्थित कार्रवाई और जन जागरूकता की आवश्यकता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP