रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

सूदखोरी के आरोपी तोमर बंधुओं का बंगला कुर्क

सूदखोर तोरम बंधुओं का बंगला कुर्क

H

Hupendra Sharma

23 अग. 2025, 10:14 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

बंगला कुर्क
बंगला कुर्क

रायपुर | संवाददाताः राजधानी रायपुर के सूदखोरी के आरोपी तोमर बंधुओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की गई है. अदालत के आदेश पर प्रशासन ने भाठागांव स्थित दोनों भाइयों की आलीशान बंगले को कुर्क कर दिया है. 


एसडीएम नंद कुमार चौबे की मौजूदगी में तोमर बंधुओं के भाठागांव स्थित बंगला साईं विला और जमीन को कुर्की कार्रवाई की गई है.

विज्ञापन


कुर्क की गई संपत्ति कुल तीन हजार स्क्वायर फीट है, जिसमें वीरेंद्र और रोहित दोनों भाइयों की 1,500-1,500 स्क्वायर फीट की संपत्ति है.


इसके अलावा राजधानी के आसपास स्थित उनकी तीन और जमीनों की कुर्की की कागजी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.


कोर्ट ने तोमर भाइयों को 18 अगस्त तक अदालत में पेश होने की अंतिम चेतावनी दी थी, लेकिन वे फरार बने रहे.


इससे पहले नगर निगम ने रोहित तोमर के अवैध रूप से बने ऑफिस को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया था.


एसडीएम नंद कुमार चौबे ने बताया कि सीजीएम के आदेश के बाद प्रशासन ने संपत्ति को कुर्क किया है. इस कार्रवाई के बाद कोर्ट के आदेश के बिना घर में कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा. न ही संपत्ति को बेचा जा सकता है.


इधर तोमर बंधुओं के वकील ने कुर्की आदेश पर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि उन्होंने 18 अगस्त को आवेदन दायर किया था. जिस पर 20 अगस्त को सुनवाई तय थी. लेकिन उससे पहले ही बिना पक्ष सुने कुर्की आदेश जारी कर दिया गया, जो न्यायसंगत नहीं है. इस पर अब गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई होगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP