BSNL का दीवाली बंपर ऑफर: नया कनेक्शन सिर्फ 1 रुपये में
BSNL का दिवाली बंपर ऑफर: नया कनेक्शन सिर्फ 1 रुपये में
नई दिल्ली । डेस्क: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दीवाली के अवसर पर 18 अक्टूबर से 18 नवंबर, 2025 तक चलने वाले आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है. ये 'दीवाली बंपर ऑफर' नए ग्राहकों से लेकर पुराने सब्सक्राइबर्स, कॉर्पोरेट यूजर्स और वरिष्ठ नागरिकों तक, सभी वर्गों के लिए लाभ लेकर आए हैं.
नए ग्राहकों के लिए ₹1 का प्लान
BSNL ने नए ग्राहकों को अपनी 4G सेवा से जोड़ने के लिए एक प्रतीकात्मक ₹1 दिवाली 4G प्लान लॉन्च किया है. यह प्लान नए यूजर्स को सिर्फ ₹1 का टोकन एक्टिवेशन चार्ज देकर 30 दिनों तक मुफ्त मोबाइल सेवा का अनुभव देता है. इस अवधि के दौरान, ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 2 GB हाई-स्पीड डेटा और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा मिलेगी. इस ऑफर में फ्री सिम कार्ड भी शामिल है और यह 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध है.
मौजूदा ग्राहकों के लिए लकी ड्रा
लंबे समय से जुड़े BSNL ग्राहकों के लिए, कंपनी ने दिवाली लकी ड्रा की घोषणा की है. 18, 19 और 20 अक्टूबर को सेल्फ-केयर ऐप या BSNL वेबसाइट के माध्यम से ₹100 और उससे अधिक का रिचार्ज करने वाले 10 ग्राहकों को हर दिन 10 ग्राम का एक चांदी का सिक्का जीतने का मौका मिलेगा.
'रिचार्ज उपहार' पहल और अन्य लाभ
'रिचार्ज उपहार': इस पहल के तहत, कोई भी BSNL ग्राहक अपने दोस्तों या परिवार को प्रीपेड रिचार्ज या टॉप-अप दिवाली उपहार के रूप में दे सकता है. खास बात यह है कि उपहार पाने वाले को रिचार्ज राशि पर 2.5 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा.
वरिष्ठ नागरिक प्लान: 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के ग्राहकों के लिए एक विशेष 'सीनियर सिटीजन प्लान' ₹1812 में लॉन्च किया गया है, जिसकी वैलिडिटी 365 दिन है. इसमें 2GB डेटा/दिन, अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS/दिन और 6 महीने के लिए BiTV प्रीमियम एंटरटेनमेंट मुफ्त शामिल है.
फेस्टिव डिस्काउंट: प्लान ₹485 और ₹1,999 के ऑनलाइन रिचार्ज पर 5% फेस्टिव बेनिफिट दिया जा रहा है, जिसमें 2.5% ग्राहक को तुरंत डिस्काउंट मिलता है और शेष 2.5% राशि BSNL द्वारा सामाजिक सेवा पहलों के लिए दान की जाती है.
ये सभी ऑफर्स BSNL के स्वदेशी 4G नेटवर्क की क्षमता का प्रदर्शन करने और फेस्टिव सीजन के दौरान ग्राहकों को बेहतरीन कनेक्टिविटी देने की दिशा में एक बड़ा कदम है.