रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

BRICS Summit 2026: पी चिदंबरम के बयान पर ओपी चौधरी का पलटवार

C

CG Khabar

10 सित. 2026, 02:15 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

ओपी चौधरी
ओपी चौधरी

रायपुर । संवाददाता: नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन को लेकर देश में सियासत गरमा गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद पी चिदंबरम द्वारा ब्रिक्स सम्मेलनों के औचित्य पर उठाए गए सवालों पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कड़ा एतराज जताया है. ओपी चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी दल या नेता के लिए देश का हित राजनीतिक मतभेदों से हमेशा ऊपर होना चाहिए.


मीडिया से बातचीत करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देशहित को दरकिनार कर केवल अपने संकीर्ण राजनीतिक लाभ के लिए काम करती है. उन्होंने कहा कि इसी नीति और सोच का नतीजा है कि आज देशभर की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है और वह एक 'डूबता हुआ जहाज' बन चुकी है.

विज्ञापन


दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने हाल ही में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ब्रिक्स, एससीओ (SCO), जी-20 और क्वाड (QUAD) जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों से भारत को मिलने वाले लाभों पर सवाल खड़े किए थे. चिदंबरम ने दावा किया था कि पिछले दो-तीन सम्मेलनों से देश को कोई ठोस या प्रत्यक्ष लाभ नहीं मिला है.


गौरतलब है कि भारत चौथी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है. नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स सम्मेलन का मुख्य विषय "रेजिलीएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी" रखा गया है, जिसके तहत बुनियादी ढांचे, सहयोग और सतत विकास को बढ़ावा देने की तैयारियां जोरों पर हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP