शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

दिल्ली विधानसभा में बम की धमकी

C

CG Khabar

24 मार्च 2026, 06:46 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

Bomb Threat
Bomb Threat

नई दिल्ली । डेस्क: दिल्ली विधानसभा में मंगलवार 24 मार्च, 2026 सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. 


यह धमकी भरा ईमेल सुबह करीब 7:30 बजे प्राप्त हुआ, जिसके तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं. 


बजट पेश होने से ठीक पहले मिली इस धमकी को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. 


सुरक्षाकर्मियों ने स्निफर डॉग्स की मदद से विधानसभा परिसर और स्पीकर के कार्यालय सहित चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली. 


फिलहाल पूरी इमारत में सुरक्षा जांच जारी है और पुलिस ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP