रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

तमन्ना भाटिया की रहस्यमयी दिनचर्या है उनकी सेहत का राज

C

CG Khabar

29 अग. 2025, 06:04 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया

मुंबई । मनोरंजन डेस्क: सूर्योदय से पहले ही अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का दिन शुरू हो जाता है, और उनकी अनुशासित दिनचर्या यह साबित करती है कि सुबह जल्दी उठकर नियमित जीवनशैली अपनाने से समग्र स्वास्थ्य बेहतर रहता है. तमन्ना की नींद सुबह 4 बजे खुलती है, और 4:30 बजे वह नियमित रूप से व्यायाम शुरू कर देती हैं. 


इसका नतीजा? पूरे दिन वह ऊर्जावान और कार्यक्षम रहती हैं!

विज्ञापन


तमन्ना के अनुसार, सुबह के समय व्यायाम करने से न केवल शरीर तरोताजा रहता है, बल्कि एकाग्रता बढ़ती है और काम में आनंद मिलता है. हैरानी की बात यह है कि वह दिन में कभी भी विश्राम नहीं लेतीं. यहां तक कि छोटी-सी झपकी, जिसे 'पावर नैप' कहते हैं, उनकी जिंदगी में शामिल नहीं है. 


वह सुबह से लेकर रात तक 8 से 12 घंटे तक लगातार काम करती हैं. रात को जल्दी सो जाने से उनकी नींद पूरी हो जाती है. लेकिन व्यायाम? उसे वह कभी नहीं छोड़तीं. एक दिन के लिए भी कोई बहाना नहीं. 


इससे उनकी 'सर्कैडियन साइकिल' यानी 'शारीरिक घड़ी' संतुलित रहती है, जिससे गहरी और आरामदायक नींद मिलती है.


तमन्ना मानती हैं कि स्वस्थ खानपान जितना जरूरी है, उतना ही महत्वपूर्ण है नियमित व्यायाम. यह न केवल शारीरिक शक्ति देता है, बल्कि मानसिक शांति भी बनाए रखता है. 


उनके शब्दों में, "सुबह जल्दी उठने से शरीर स्वस्थ रहता है. व्यायाम का कोई विकल्प नहीं है. इसके साथ ही खानपान का ध्यान रखना भी जरूरी है. लेकिन व्यायाम के बिना स्वस्थ रहना मुमकिन नहीं. मुझे व्यायाम करना पसंद है. सुबह-सुबह व्यायाम करने से लगता है कि शरीर पहले से कहीं ज्यादा सक्रिय और तरोताजा हो गया है."


तमन्ना भाटिया की यह अनुशासित और प्रेरणादायक दिनचर्या हमें सिखाती है कि सुबह जल्दी उठकर नियमित व्यायाम और संतुलित जीवनशैली अपनाने से न केवल शरीर, बल्कि मन भी स्वस्थ रहता है. 


उनकी यह आदत हमें प्रेरित करती है कि हम भी अपनी सेहत के लिए समय निकालें और अनुशासन का पालन करें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP