शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

शादियों में बॉलीवुड सितारों की परफॉर्मेंस: कौन लेता है कितना चार्ज?

C

CG Khabar

23 नव. 2025, 02:44 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर

मुंबई । डेस्क: उदयपुर में उद्योगपति राजू मोंटेना की बेटी नेत्रा मोंटेना की शादी का जश्न पूरे ज़ोरों पर है. सोशल मीडिया पर इस हाई-प्रोफाइल शादी के अलग-अलग पल छाए हुए हैं, जहाँ बॉलीवुड के सितारों का जमघट लगा है. रणवीर सिंह से लेकर जाह्नवी कपूर तक कई सितारों को शादी में नाचते हुए देखा गया. हालांकि, यह पहली बार नहीं है. बॉलीवुड सितारे अक्सर 'हाई-प्रोफाइल' शादियों में अपनी परफॉर्मेंस देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए वे कितनी फीस लेते हैं?


अनंत अंबानी की शादी में भी रणवीर सिंह को ज़बरदस्त नाचते हुए देखा गया था. वह अक्सर शादी समारोहों में परफॉर्म करते हैं. सुनने में आता है कि वह इसके लिए ₹1 करोड़ या उससे कुछ ज़्यादा फीस लेते हैं.

विज्ञापन


आलिया भट्ट भी एक समय शादी के कार्यक्रमों में डांस करती थीं, लेकिन शादी के बाद उन्हें ज़्यादा नहीं देखा गया. हालांकि, अनंत अंबानी की शादी में उन्होंने अपने पति रणबीर कपूर के साथ डांस किया था. खबरों के अनुसार, वह शादी समारोहों में नाचने के लिए ₹1.5 करोड़ लेती हैं.


सलमान खान अपनी परफॉर्मेंस से शादी के माहौल को खुशनुमा बना देते हैं. कहा जाता है कि उनकी मौजूदगी ही पूरी फिज़ा बदल देती है. वह शादी में नाचने के लिए कथित तौर पर ₹2 करोड़ लेते हैं. उन्हें अपनी फिल्मों में भी अपनी पसंद के हिसाब से डांस कोरियोग्राफ करवाना पसंद है, जहाँ वह ज़्यादा जटिलता नहीं चाहते. फिर भी 'भाईजान' अपने उसी अंदाज़ से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं. रणबीर कपूर पहले शादी के कार्यक्रमों में नाचने को लेकर संकोच करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने यह परंपरा तोड़ी. वह शादी में परफॉर्मेंस के लिए ₹2 करोड़ चार्ज करते हैं.


बॉलीवुड फिल्मों में अपने डांस से मंत्रमुग्ध कर देने वाली दीपिका पादुकोण शादी समारोह में नाचने के लिए ₹1 करोड़ फीस लेती हैं. वहीं, विक्की कौशल भी शादी के स्टेज पर अपनी प्रस्तुति के लिए ₹1 करोड़ लेते हैं. हालांकि, विक्की की पत्नी यानी कैटरीना कैफ की फीस इनसे कहीं ज़्यादा है. बॉलीवुड में उनके कई हिट डांस नंबर हैं, जैसे 'शीला की जवानी', 'चिकनी चमेली', 'कमली', वगैरह. इसलिए, यह कहना ग़लत नहीं होगा कि वह पल भर में ही शादी के माहौल को खुशनुमा बना देती हैं. कैटरीना इस तरह की परफॉर्मेंस के लिए ₹3.5 करोड़ चार्ज करती हैं.


शाहरुख खान भी शादी के फंक्शन में डांस कर चुके हैं. बताया जाता है कि वह ₹3 करोड़ और अक्षय कुमार ₹2.5 करोड़ रुपये लेते हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रामायण: पार्ट वन- आठ दिनों में 1,000 करोड़ क्लब में
रचना संसार

आठ दिनों में 1,000 करोड़ क्लब में 'रामायण: पार्ट वन' की ऐतिहासिक एंट्री, 'धुरंधर 2' को पछाड़ा

10 घंटे पहले

करीना कपूर
रचना संसार

शाही दिवाली लुक में 'आयतुल कुर्सी' वाले पेंडेंट पर करीना कपूर खान को कानूनी नोटिस

एक दिन पहले

टाइगर श्रॉफ- बॉलीवुड
रचना संसार

मुंबई: टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलीबारी के बाद बॉलीवुड सितारों के लिए एडवाइजरी जारी

3 दिन पहले

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
रचना संसार

दिवाली पार्टी में हाथों में हाथ डाले पहुंचे अभिषेक और ऐश्वर्या, अलगाव की अफवाहों पर विराम

1 सप्ताह पहले

अब्बी चोई- हॉन्गकॉन्ग की एक बेहद लोकप्रिय मॉडल
रचना संसार

फॉरेंसिक रिपोर्ट का खुलासा: 7 बार हथौड़े के वार से हुई थी हॉन्गकॉन्ग की इन्फ्लुएंसर अब्बी चोई की मौत

1 सप्ताह पहले

फिल्म किंग में शाहरूख खान-दीपिका पादुकोण का गाना...तू मिल जाए
रचना संसार

'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' में एड शीरन का सरप्राइज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP