कपिल शर्मा के कैफे पर हमला क्यों हुआ
मुंबई । मनोरंजन डेस्क: कपिल शर्मा के कनाडा के कैफे पर बुधवार को फिर से गोली चलाई गई थी. यह एक माह के दरम्यान दूसरी बार हुआ है. कनाडा के सरे शहर में बॉलीवुड के कपिल शर्मा का कैफे नया-नया खुला है.
एक ऑडियो में दावा किया गया है कि इस हमले में लारेंस विश्नोई गैंग का हाथ था. लारेंस विश्नोई गैंग के हरि बॉक्सर ने एस कथित ऑडियों में दावा किया है कि कैफे के उद्घाटन में सलमान खान को बुलाया गया था इसलिये हमला किया गया है.
इस कथित ऑडियों में कहा गया है, "जो फायरिंग हुई है, ये इसलिए हुई है क्यों कि इसने सलमान खान को उद्घाटन में बुलाया था. जो भी कलाकार सलमान खान के साथ काम करेगा, चाहिए कोई भी हो, हम किसी को नहीं छोड़ेंगे. अगली बार जो भी डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, कलाकार इनको सारों को वार्निंग नहीं देंगे अब सीधे AK 47 चलेगी इनकी छाती पे और मुंबई में ये वार्निंग है सभी को छोटे-मोटे कलाकारों को, छोटे-मोटे प्रोड्यूसरों को सभी को. "
हरि बॉक्सर ने आगे कहा कि "मुंबई का माहौल इतना खराब कर देंगे कि तुम लोगों ने सोचा भी नहीं होगा. तुम्हारी जिंदगी में... अगर इसके साथ किसी ने भी काम किया चाहे कोई छोटा मोटा कलाकार हो, छोटा मोटा डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, हो... हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे. हम मार देंगे उसको किसी भी हद तक जाना पड़े... हम उसको मार देंगे अगर सलमान खान के साथ किसी ने काम किया तो वो खुद की अपनी मौत का जिम्मेदार होगा."
इस घटना के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट पर आ गई है. सूत्रों का कहना है कि कपिल शर्मा को सुरक्षा दी जा सकती है.