महेश भट्ट ने आलिया को मेहनती, रणबीर को बताया आलसी!
मुंबई । मनोरंजन डेस्क: बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट ने अपनी बेटी आलिया भट्ट की जमकर तारीफ की है, लेकिन दामाद रणबीर कपूर के लिये उनके पास कुछ कड़वे बोल हैं. हाल ही में एक साक्षात्कार में महेश ने आलिया को अपनी मेहनत और प्रतिभा से शोहरत हासिल करने वाली अभिनेत्री बताया, जबकि रणबीर को उन्होंने 'आलसी' करार दिया.
महेश ने कहा कि आलिया ने बॉलीवुड में अपनी जगह खुद बनाई. उन्हें इंडस्ट्री से परिचय कराने का श्रेय करण जौहर को जाता है, जिनकी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से आलिया ने अपने करियर की शुरुआत की थी.
महेश के मुताबिक, आलिया ने खुद ऑडिशन देकर यह मौका हासिल किया. उन्होंने बताया कि आलिया में अभिनय की भूख पहले कभी नजर नहीं आई, लेकिन वह अपनी काबिलियत से चमकीं और जोखिम लेने में माहिर हैं.
हालांकि, जब बात दामाद रणबीर की आई, तो महेश ने ज्यादा कुछ नहीं कहा. उन्होंने रणबीर को आलसी बताते हुये कहा कि वह अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट रहना पसंद करते हैं. दूसरी ओर, रणबीर ने पहले आलिया की तारीफ में कहा था, "आलिया सबसे अलग है. उनमें लगातार बेहतर काम करने की चाहत है, जो वाकई कमाल की है."
आने वाले दिनों में आलिया और रणबीर को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में एक साथ देखा जायेगा. इसके अलावा, रणबीर 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका में नजर आयेंगे.