केरल में बर्ड फ्लू का कहर: 41,000 पक्षियों को मारा गया
तिरुवनंतपुरम । डेस्क: केरल के अलाप्पुझा जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार की एक विशेष टीम ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति की समीक्षा की है.
जिले के 16 अलग-अलग स्थानों पर संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने बीमारी को फैलने से रोकने के लिए अब तक दो चरणों में लगभग 41,000 पक्षियों को मार दिया है.
गौरतलब है कि पिछले महीने अलाप्पुझा के कई गांवों में कौवों में भी इस वायरस के लक्षण पाए गए थे.
स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर एडवाइजरी जारी कर स्थानीय लोगों को खुले जल स्रोतों का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.