शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

बिलासपुर नगर निगम सब इंजीनियर ने फांसी लगाई

C

CG Khabar

15 जुल. 2026, 03:03 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर निगम में कार्यरत सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बुधवार सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई. जब दरवाजा खोला गया, तो अंदर उनका शव फंदे से लटका मिला. 


इस सनसनीखेज घटना के बाद परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी.


सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की बारीकी से जांच कर रही है. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मृतक अधिकारी ने गंभीर मानसिक तनाव से गुजरने की बात लिखी है. 


हालांकि, आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की असली वजह क्या थी, इसका अभी तक पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान नगर निगम के जोन-4 में पदस्थ थे और हाल ही में उनका ट्रांसफर जगदलपुर कर दिया गया था.


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू को खंगाल रही है. सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है. 


उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने, सुसाइड नोट की फॉरेंसिक रिपोर्ट और परिजनों सहित करीबियों के बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी. पुलिस का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सकेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP