बुध, 21 अक्टू. 2026

CGKhabar

बीजापुर: पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सली की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

बीजापुर के पुनर्वास केंद्र में ट्रेनिंग ले रहे 26 वर्षीय पुनर्वासित नक्सली नरसू बोड्डू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. शव फांसी पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है, पुलिस घटना की जांच कर रही है.

C

CG Khabar

21 अक्टू. 2026, 08:12 PM 1 मिनट में पढ़ें 22

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

बीजापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग अंतर्गत बीजापुर स्थित पुनर्वास केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे 26 वर्षीय एक पुनर्वासित (आत्मसमर्पित) नक्सली की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

मृतक की पहचान गांगालूर क्षेत्र के कमकानार गांव निवासी नरसू बोड्डू उर्फ नैति के रूप में हुई है. 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नरसू बोड्डू बीते 23 जुलाई से बीजापुर के पुनर्वास केंद्र में कौशल प्रशिक्षण ले रहा था. 

बुधवार को उसका शव केंद्र परिसर में ही फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया. फिलहाल आत्मघाती कदम उठाने या मौत के मुख्य कारणों का पता नहीं चल सका है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए. 

बीजापुर थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की वैधानिक कार्रवाई व गहन जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP