रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बीजापुर: एकलव्य मॉडल स्कूल में शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज

C

CG Khabar

14 सित. 2026, 01:15 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

FIR
FIR

बीजापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भोपालपटनम स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के एक 40 वर्षीय शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 74 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. 


आरोपी शिक्षक फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है. जांच के दौरान कक्षा 9वीं से 11वीं की अन्य छात्राओं ने भी आरोपी शिक्षक पर इसी तरह के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस उनके बयान दर्ज कर रही है और स्कूल प्रशासन की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन


इस घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच के निर्देश दिए हैं. 


मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि यदि शिकायत को दबाने या कर्तव्य में लापरवाही बरतने की बात सामने आती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कड़ी जवाबदेही तय की जाएगी. 


इसके साथ ही राज्यभर के सभी जिलों में आवासीय विद्यालयों, आश्रमों और बालिका छात्रावासों में नियमित निरीक्षण करने, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और छात्राओं की शिकायतों पर त्वरित व संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP