शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

बिहार में NDA सरकार हर मोर्चे पर विफल: भूपेश बघेल

C

CG Khabar

25 सित. 2025, 02:51 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

भूपेश बघेल
भूपेश बघेल

पटना । डेस्क: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पटना में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के दौरान बिहार की एनडीए सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने दोनों सरकारों पर बेरोजगारी, महंगाई और लोकतांत्रिक संस्थानों को कमजोर करने का आरोप लगाया.


सदाकत आश्रम में बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बघेल ने बीजेपी-जेडी(यू) गठबंधन को खराब मशीन से तुलना की. 


उन्होंने कहा, "बिहार में डबल इंजन सरकार है, लेकिन यह केवल धुआं उगल रही है. इसका रिंग और पिस्टन खराब हो चुके हैं. सरकार ने अपनी ताकत खो दी है. बेरोजगारी दर सबसे अधिक है."


बघेल ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थानों को कमजोर करने और सीबीआई-ईडी जैसे संस्थानों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. 


उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग, जो पहले निष्पक्ष था, अब बीजेपी के दबाव में काम कर रहा है."


आर्थिक मोर्चे पर उन्होंने कहा कि महंगाई और गलत नीतियों के कारण लोगों की क्रय शक्ति घटी है. 


जीएसटी को लेकर उन्होंने मोदी सरकार की आलोचना की और कहा कि यह जनता को लूटने का जरिया बन गया है.


विदेश नीति पर भी बघेल ने सरकार को घेरा. 


उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने चीन के हस्तक्षेप के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन सरकार चुप है. पड़ोसी देशों में अस्थिरता बढ़ रही है और भारत की वैश्विक स्थिति कमजोर हुई है."

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP