मंगल, 03 नव. 2026

CGKhabar

भूपेश बघेल का धीरेन्द्र शास्त्री पर तंज- इनकी रेबीज वगैरह की जांच करवाना ठीक होगा

भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की तुलना पर शुरू हुए विवाद के बीच पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा, जिसके बाद कथावाचक ने अपनी सफाई जारी कर माफी मांगी है.

C

CG Khabar

03 नव. 2026, 08:26 AM 2 मिनट में पढ़ें 29

धीरेन्द्र शास्त्री- कथावाचक
धीरेन्द्र शास्त्री- कथावाचक

रायपुर । संवाददाता: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में श्रीराम कथा के दौरान कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के साथ-साथ अयोध्या और वृंदावन की तुलना करते हुए एक टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि भगवान श्रीराम सीधे खड़े रहते हैं, जबकि श्रीकृष्ण की मुद्रा तीन स्थानों से टेढ़ी होती है. इस टिप्पणी का वीडियो सामने आते ही विवाद खड़ा हो गया और मथुरा के साधु-संतों ने गहरी नाराजगी जताते हुए धीरेंद्र शास्त्री से माफी की मांग की.

मामला बढ़ने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा तंज कसा. उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि 'कोई तो केमिकल लोचा है. इनकी रेबीज वगैरह की जांच करवाना ठीक होगा.' 

बघेल ने आगे आरोप लगाया कि हिंदू-हिंदू का जाप करने वाले यह ढोंगी बाबा अब हिंदुओं के आराध्य देवी-देवताओं का ही मजाक उड़ा रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि इस मामले पर हिंदू धर्म के ठेकेदारों की भावनाएं क्यों आहत नहीं हो रही हैं.

व्यापक विरोध और विवाद को देखते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई पेश की. शास्त्री ने कहा कि उनकी बात का गलत अर्थ निकाला गया है और भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण में भेद करने का उनका कोई इरादा नहीं था. 

खुद को ब्रज और ठाकुरजी का भक्त बताते हुए उन्होंने कहा कि वे श्रीमद्भागवत कथा के जरिए भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान करते हैं और उनके लिए राम-कृष्ण एक ही हैं. उन्होंने अपील की कि उनकी व्याख्या को बढ़ा-चढ़ाकर पेश न किया जाए और यदि इससे किसी की भावना आहत हुई है, तो वे माफी मांगते हैं.

उल्लेखनीय है कि भूपेश बघेल और धीरेंद्र शास्त्री के बीच यह पहला विवाद नहीं है. इससे पूर्व 2025 में भी भूपेश बघेल ने धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्हें बीजेपी का एजेंट बताया था और कहा था कि वे शास्त्री के जन्म से पहले से हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं. तब धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से पलटवार करते हुए कहा था कि अगर हिंदू समाज को जोड़ना अंधविश्वास है, तो ऐसे लोगों को देश छोड़ देना चाहिए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सानिया बानो ने फांसी लगाई- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: मां ने छिपाया फोन, नाराज 17 वर्षीय सानिया ने लगाया फांसी का फंदा

14 मिनट पहले

करेंट लगने से मौत
छत्तीसगढ़

सारंगढ़: खेत में टूटे पड़े बिजली तार की चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान की मौत

30 मिनट पहले

सड़क दुर्घटना- भटगांव, सारंगढ़
छत्तीसगढ़

सारंगढ़: भटगांव में अज्ञात ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर ही मौत

37 मिनट पहले

श्रीराम केयर अस्पताल- बिलासपुर
छत्तीसगढ़

बिलासपुर: श्रीराम केयर हॉस्पिटल में कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत

49 मिनट पहले

शक्कर की जमाखोरी रोकने कड़े नियम
छत्तीसगढ़

बिलासपुर: त्यौहारों के मद्देनजर शक्कर की जमाखोरी पर कड़ाई, स्टॉक लिमिट तय

एक घंटा पहले

वंदना राजपूत- कांग्रेस प्रवक्ता
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बिना बड़े विकास कार्यों के चढ़ गया 1.90 लाख करोड़ रुपए का कर्ज: वंदना राजपूत

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP