शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

भोपाल में 90 डिग्री वाला रेलवे ओवरब्रिज बनाने वाले 7 सस्पेंड

C

CG Khabar

29 जून 2025, 06:54 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

90 डिग्री वाला ओवरब्रिज
90 डिग्री वाला ओवरब्रिज

नई दिल्ली । डेस्क: भोपाल में 90 डिग्री बाले रेलवे ओवरब्रिज बनाने वाले 7 इंजीनियर सस्पेंड कर दिये गये हैं. मध्यप्रदेश सरकार ने इस ओवरब्रिज को डिज़ाइन करने वाले 2 फर्मो को भी काले सूची में डाल दिया है. साथ ही रिटायर्ड इंजीनियर के ख़िलाफ़ भी विभागीय जांच की जायेगी.


सस्पेंड होने वालों में 2 चीफ इंजीनियर भी हैं. इस ओवरब्रिज में 90 डिग्री का मोड़ है. जिससे दुर्घटना होने की पूरी संभावना है. यह 90 डिग्री वाला रेलवे ओवरब्रिज जनचर्चा का विषय बन गया है.


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐशबाग ओवरब्रिज के निर्माण में हुई ‘गंभीर लापरवाही’ का संज्ञान लेते हुये जांच के आदेश दिये थे.


मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जांच रिपोर्ट के आधार पर लोक निर्माण विभाग के आठ इंजीनियरों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई है. दो मुख्य अभियंताओं सहित सात अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. एक रिटायर्ड एसई के ख़िलाफ़ विभागीय जांच की जायेगी."


उन्होंने कहा, ‘‘इस परियोजना में ओवरब्रिज का त्रुटिपूर्ण डिज़ाइन प्रस्तुत करने पर निर्माण एजेंसी एवं डिज़ाइन कंसल्टेंट, दोनों को ब्लैकलिस्ट किया गया है.’’


बहरहाल, इस ओवरब्रिज को जो भी देख रहा है अचंभित हो जा रहा है कि आखिरकार, ऐसा ब्रिज कैसे बना दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP