रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

भोजपुर: छत्तीसगढ़ की 3 नाबालिग लड़कियां मुक्त, ऑर्केस्ट्रा में नचाने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार

C

CG Khabar

25 सित. 2026, 01:37 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

HUman Trafficking
HUman Trafficking

आरा । डेस्क: आरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर गांव में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ की तीन नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है. इन बच्चियों को पिछले आठ महीनों से बंधक बनाकर शादी-विवाह और जन्मदिन की पार्टियों में बिना कोई भुगतान किए जबरन डांस कराया जा रहा था. 


गुप्त सूचना के आधार पर भोजपुर एसपी अवधेश कुमार दीक्षित के निर्देश पर सदर एसडीपीओ-1 रौशन कुमार के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने रतनपुर गांव में रंजीत सिंह उर्फ गु्ड्डू सिंह के ठिकाने पर छापेमारी कर इस गिरोह का पर्दाफाश किया.

विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो मुख्य मानव तस्करों-भोजपुर के रंजीत सिंह और छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली सलमा बेगम को गिरफ्तार कर लिया है. 


रेस्क्यू की गई बच्चियों ने बाल कल्याण समिति और पुलिस के समक्ष आपबीती सुनाते हुए बताया कि उन्हें लंबे समय से प्रताड़ित कर बिना एक भी पैसा दिए काम कराया जा रहा था. 


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय (जेजे) अधिनियम और बंधुआ मजदूर अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों नाबालिगों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा. Symbolic Photo.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP