शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

सावधान! व्हाट्सएप पर अब दिखेगी ठगों की असली तस्वीर, गूगल से खुलेगा राज

C

CG Khabar

06 अप्रै. 2026, 10:09 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

व्हाट्सएप
व्हाट्सएप

नई दिल्ली । डेस्क: व्हाट्सएप पर अपनी पहचान छिपाकर साइबर ठगी और 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों के लिए अब मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. मेटा एक ऐसे क्रांतिकारी फीचर पर काम कर रहा है, जिसके बाद व्हाट्सएप पर प्रोफाइल पिक्चर (DP) न होने या छिपाने के बावजूद यूजर की असल फोटो सामने आ जाएगी. 


इस नए अपडेट के तहत, यदि किसी व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर अपनी फोटो नहीं लगाई है, तो उसका फोन नंबर जिस जीमेल अकाउंट से लिंक होगा, वहां मौजूद प्रोफाइल पिक्चर अपने आप व्हाट्सएप आइकन पर दिखाई देने लगेगी.


विशेषज्ञों का मानना है कि यह फीचर साइबर अपराधों पर लगाम लगाने में गेम-चेंजर साबित होगा. अक्सर ठग बिना फोटो वाली प्रोफाइल या किसी और की तस्वीर का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह करते हैं, लेकिन गूगल लिंक होने के कारण उनकी असली पहचान उजागर होने का खतरा बढ़ जाएगा. 


मेटा के अनुसार, इस कदम का मुख्य उद्देश्य फर्जी प्रोफाइल के जरिए होने वाली धोखाधड़ी को रोकना और चैटिंग के दौरान पारदर्शिता लाना है. 


अब किसी अनजान नंबर से मैसेज आने पर उसकी असल पहचान करना आसान होगा, जिससे जल्दबाजी में होने वाली गलतियों और ठगी के जाल में फंसने की गुंजाइश काफी कम हो जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP