शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

सैन्य स्टेशन में काम कर रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

C

CG Khabar

07 नव. 2025, 05:21 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

गिरफ्तार
गिरफ्तार

कोलकाता । डेस्क: भारतीय सेना ने उत्तर बंगाल के सिलिगुड़ी के पास बेंगडुबी सैन्य स्टेशन में एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है. यह व्यक्ति सैन्य स्टेशन में एक ठेकेदार के माध्यम से सिविलियन मज़दूर के रूप में काम कर रहा था. अधिकारियों ने शुक्रवार 7 नवंबर, 2025 को यह जानकारी दी.


एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि सैन्य स्टेशन में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों के लिए सुरक्षा जांच अनिवार्य है. गुरुवार 6 नवंबर को निर्माण गतिविधियों में लगे सिविलियन श्रमिकों के नियमित पुन: सत्यापन अभियान के दौरान इस व्यक्ति पर संदेह हुआ.


अधिकारी के अनुसार, "पुन: सत्यापन के दौरान, व्यक्ति पर संदेह हुआ. गहन जांच में उसके पास बांग्लादेश सरकार द्वारा जारी पहचान दस्तावेज़ पाए गए. तलाशी के दौरान उसके पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड और भारतीय वोटर आईडी कार्ड भी बरामद किए गए."


इसके बाद मिलिट्री पुलिस ने सैन्य स्टेशन पर उससे पूछताछ की, जहाँ उसकी बांग्लादेशी राष्ट्रीयता की पुष्टि हुई.


संदिग्ध को आगे की जाँच के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है. इस बीच, सैन्य खुफिया इकाइयों ने सैन्य परिसर के भीतर कार्यरत सभी सिविलियन श्रमिकों के दस्तावेजों के सत्यापन को तेज कर दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP