शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

बांग्लादेश: रंगपुर में हिंदू समुदाय पर हमला

C

CG Khabar

01 अग. 2025, 05:42 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

बांग्लादेश
बांग्लादेश

नई दिल्ली । डेस्क: अवामी लीग ने रंगपुर जिले के गंगाचारा में हिंदू समुदाय पर हाल के हमले की कड़ी निंदा की है. पार्टी ने अंतरिम सरकार के तहत देश में व्याप्त अराजकता पर सवाल उठाये हैं जिसके नेतृत्व में मुहम्मद यूनुस हैं.


अवामी लीग के बयान में कहा गया, "यूनुस के नेतृत्व वाली अवैध सरकार के संरक्षण में सांप्रदायिक आतंकवादी सुनियोजित हमले कर रहे हैं. गंगाचारा में हिंदू समुदाय पर हमला इसका हिस्सा है." 


अवामी लीग पार्टी ने आरोप लगाया कि हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों पर हमले, लूटपाट और आगजनी की घटनाएं बढ़ रही हैं.


अवामी लीग पार्टी ने कहा कि यूनुस सरकार सांप्रदायिक आतंकवादियों को संरक्षण दे रही है, जिससे हिंदुओं में असुरक्षा बढ़ रही है. 


कई लोग अपने पैतृक घर छोड़ने को मजबूर हैं. अवामी लीग ने लोगों से एकजुट होकर सांप्रदायिक ताकतों का विरोध करने और सौहार्दपूर्ण समाज बनाने की अपील की.


इससे पहले, ह्यूमन राइट्स कांग्रेस फॉर बांग्लादेश माइनॉरिटीज ने बताया कि 27-28 जुलाई को गंगाचारा के अलदादपुर गांव में 21 हिंदू घरों पर हमला, लूटपाट और तोड़फोड़ हुई. 


यह हिंसा एक 17 वर्षीय हिंदू लड़के के खिलाफ ईशनिंदा के आरोप के बाद शुरू हुई, जो पहले से ही पुलिस हिरासत में है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP