रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बांग्लादेश में हिंदू व्यवसायी की धारदार हथियार से हत्या

C

CG Khabar

06 जन. 2026, 08:32 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

हत्या
हत्या

ढाका । डेस्क: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामले में नरसिंगदी जिले के पलाश उपजिला अंतर्गत चरसिंधुर बाजार में सोमवार की रात एक 40 वर्षीय हिंदू व्यवसायी, मोनी चक्रवर्ती की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. 


स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना रात करीब 11 बजे उस समय हुई जब मोनी अपनी किराने की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. हमलावरों ने उन पर स्थानीय रूप से बने पैने हथियार से हमला किया, जिससे वे मौके पर ही गिर गए और उनकी मृत्यु हो गई.

विज्ञापन


पलाश थाना प्रभारी शाहिद अल मामून ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक मोनी चक्रवर्ती शिवपुर उपजिला के साधुचर यूनियन के मदन ठाकुर के पुत्र थे. वे लंबे समय से चरसिंधुर बाजार में दुकान चला रहे थे. 


गौर करने वाली बात यह है कि इसी दिन जैसोर जिले में एक अन्य हिंदू व्यवसायी और समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक की भी सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 


हाल के कुछ हफ्तों में बांग्लादेश में हिंदू व्यवसायियों की हत्या का यह तीसरा मामला है, जिससे स्थानीय समुदाय में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं.


(Symbolic Photo)

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP