सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

बांग्लादेश: रंगदारी मांगने पहुंचे बदमाश की पीट-पीटकर हत्या

C

CG Khabar

25 दिस. 2025, 02:28 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

Mob Lynching
Mob Lynching

ढाका । डेस्क: बांग्लादेश के राजबारी जिले में बुधवार देर रात भीड़ की हिंसा का एक और खौफनाक मामला सामने आया है, जहां रंगदारी मांगने के आरोपी एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान अमृत मंडल उर्फ सम्राट के रूप में हुई है, जो पांगशा उपजिला के होसेनडांगा गांव का निवासी था. 


पुलिस के अनुसार, सम्राट अपने साथियों के साथ एक स्थानीय निवासी शाहिदुल इस्लाम से रंगदारी वसूलने उसके घर पहुंचा था. घर वालों द्वारा 'डाकू' चिल्लाकर शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और सम्राट को पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी.

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सम्राट को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 


इस दौरान पुलिस ने सम्राट के एक सहयोगी मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक पिस्तौल और एक वन-शूटर गन बरामद हुई है. 

बताया जा रहा है कि सम्राट पर पहले से ही हत्या सहित कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह लंबे समय तक भारत में छिपे रहने के बाद हाल ही में गांव लौटा था. 


देश में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि कुछ ही दिन पहले मयमनसिंह जिले में भी इसी तरह एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP