शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

बालोद हादसा: सीवरेज खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, 3 मजदूरों की मौत

C

CG Khabar

12 मई 2026, 02:18 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

शव
शव

बालोद । डेस्क: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के राजहरा नगर में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ बीएसपी (भिलाई स्टील प्लांट) की सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य के दौरान तीन मजदूरों की मलबे में दबने से जान चली गई. यह हादसा दास पान ठेला चौक के समीप उस वक्त हुआ जब पाइपलाइन बिछाने के लिए करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजदूर गड्ढे के भीतर काम कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से भारी मात्रा में मिट्टी भरभराकर नीचे गिर गई.


जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तीनों श्रमिक मलबे के नीचे पूरी तरह दब चुके थे. इस दुखद हादसे में किशुन कुमार, राकेश कुमार और बैशाखिन नामक महिला मजदूर की घटनास्थल पर ही सांसें थम गईं.


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने मोर्चा संभाला और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद तीनों मृतकों के शवों को बाहर निकाला जा सका. इस आकस्मिक दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र में मातम पसरा दिया है और निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP