रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

बालोद पुलिस ने अवैध रूप से नशीली दवाइयों की खरीदी-बिक्री करने वाले गिरोह पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.85 लाख रुपये से अधिक कीमत के 464 ट्रामाडोल युक्त प्रतिबंधित कैप्सूल, तीन मोबाइल और नकदी सहित कुल 1,91,631 रुपये का सामान बरामद किया है.

C

CG Khabar

15 नव. 2026, 06:59 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

गिरफ्तार
गिरफ्तार

बालोद । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बालोद में अवैध रूप से नशीली दवाइयों की खरीदी-बिक्री और आपूर्ति करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने जानकारी दी कि इस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से ट्रामाडोल युक्त कुल 464 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं. 

इनमें 1,24,800 रुपये मूल्य के स्पास-ट्रैस्कैन-प्लस (SPAS-TRASCEN-PLUS) के 312 कैप्सूल और 60,800 रुपये कीमत के स्पैस्मो-प्रॉक्सीवॉन-प्लस (SPASMO-PROXYVON-PLUS) के 152 कैप्सूल शामिल हैं. अकेले इन 464 कैप्सूलों की कुल कीमत 1,85,600 रुपये आंकी गई है.

इस पूरे मामले की शुरुआत मुखबिर से मिली एक सूचना के बाद हुई. पुलिस अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस को खबर मिली थी कि ग्राम सिवनी स्थित तांदुला नदी पुल के नीचे कुंदरूपारा, बालोद निवासी 38 वर्षीय अनूप सरकार एक सफेद बैग में रखकर नशीली दवाइयां बेच रहा है. 

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अनूप सरकार को धर दबोचा. उसके सफेद बैग की तलाशी लेने पर उसमें से ट्रामाडोल युक्त प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए.

अनूप सरकार से की गई पूछताछ और मामले की विवेचना में इस अवैध कारोबार से जुड़े दो अन्य लोगों की संलिप्तता उजागर हुई. इसके आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए कुरूद निवासी 23 वर्षीय दीपक धीवर और 26 वर्षीय वाहिद खान को भी गिरफ्तार कर लिया. 

पुलिस ने आरोपियों के पास से नशीली दवाइयों के अतिरिक्त तीन मोबाइल फोन और नकद राशि भी जब्त की है. इस प्रकार जब्त की गई समस्त सामग्री का कुल मूल्यांकन 1,91,631 रुपये किया गया है. पुलिस ने अनूप, दीपक और वाहिद के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें जेल दाखिल कर दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

27 मिनट पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

4 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

4 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

5 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

8 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP