रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

असम: राजधानी एक्सप्रेस की टक्कर से 8 हाथियों की मौत

C

CG Khabar

20 दिस. 2025, 04:19 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

हाथी मृत
हाथी मृत

होजई । डेस्क: असम के होजई जिले में शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ. सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक हाथी के झुंड के 8 हाथियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य हाथी गंभीर रूप से घायल है. यह घटना शनिवार (20 दिसंबर, 2025) की सुबह करीब 2:17 बजे हुई.


पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार, हाथियों से टकराने के बाद राजधानी एक्सप्रेस के इंजन और पांच कोच पटरी से उतर गए. हालांकि, इस हादसे में किसी भी रेल यात्री के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन


नगांव के संभागीय वन अधिकारी सुहास कदम ने बताया कि यह घटना होजई जिले के चांगजुराई इलाके में हुई. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. घायल हाथी का इलाज किया जा रहा है और मृत हाथियों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.


हादसे के कारण जमुनामुख-कांपुर खंड पर रेल परिचालन बाधित हुआ है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक प्रभावित खंड से गुजरने वाली ट्रेनों को फिलहाल UP लाइन से डायवर्ट किया गया है.


ट्रैक की बहाली और डिब्बों को हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP