रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बंगाल चुनाव से पहले DA और भत्तों में बढ़ोतरी का ऐलान

C

CG Khabar

15 मार्च 2026, 02:27 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

ममता बनर्जी
ममता बनर्जी

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से महज कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और धार्मिक सेवादारों के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया है. रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा चुनावी कार्यक्रम साझा किए जाने से पहले, मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए महंगाई भत्ते के बकाए के भुगतान और मंदिर के पुजारियों व मस्जिद के मुअज्जिनों के मासिक भत्ते में वृद्धि का ऐलान किया. 


मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए जानकारी दी कि उनकी 'मां-माटी-मानुष' सरकार ने अपने वादे को निभाते हुए राज्य के लाखों कर्मचारियों, पेंशनभोगियों, शिक्षकों और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के अनुसार, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मार्च 2026 से बकाया राशि मिलना शुरू हो जाएगी. गौरतलब है कि इससे पहले 5 फरवरी को उच्चतम न्यायालय ने राज्य सरकार को कर्मचारियों के बकाया डीए का 25 प्रतिशत तुरंत भुगतान करने और शेष राशि की पहली किस्त 31 मार्च तक जारी करने का निर्देश दिया था. 


आर्थिक लाभों के अलावा, मुख्यमंत्री ने पुजारियों और मुअज्जिनों के मासिक मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि की घोषणा की है, जिससे अब उन्हें प्रति माह 2,000 रुपये मिलेंगे. 


इसी के साथ सरकार ने इन पदों के लिए आए सभी नए आवेदनों को भी अपनी स्वीकृति दे दी है. प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल तेज दिखी और राज्य गृह विभाग ने चुनाव से ठीक पहले 27 पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP